Welcome To Number One Education Website.

Mother's Day 2024: इस साल किस दिन मनाया जाएगा मदर्स डे, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

हर साल भारत मे मई के दूसरे रविवार को Mother Day मनाया जाता है। इस साल 12 मई को दूसरा रविवार पड़ रहा है। Mother's Day 2024 12 मई  को मनाया जाएगा। यह दिन सभी मां के प्यार, समर्पण और सहयोग को सेलिब्रेट करने का है। सबसे पहले Mother Day की शुरुआत अमेरिका की ऐना एम जाविस ने की थी। पूरे दुनिया में मदर्स डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है।

Mother's Day 2024


कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत 

मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। ऐना एम जॉबीस अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। मां की देखभाल के लिए उन्होंने शादी नहीं कि, जब उनकी मां की मृत्यु हुई तो। ऐना ने अपनी मां की पुण्यतिथि के दिन को मदर्स डे के रूप में मनाना शुरू किया। उनका मानना था की मां अपने बच्चों के लिए जीवन भर कितना कुछ करती है उनके त्याग और समर्पण को हमे शुक्रिया कहना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति वूडी विल्सन ने एनी को सम्मान देते हुए एक लॉ पास किया। अमेरिकी संसद ने एक कानून पास किया जिससे हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा।अब सारे देश में मदर्स डे मनाया जाने लगा है।

भारत में मदर्स डे 

Mother's Day 2024: हर साल मई के दूसरे रविवार को Mother Day मनाया जाता है। सनातन धर्म में मां की तुलना भगवान से की जाती है। कई धार्मिक ग्रंथो में जननी की महिमा का बयान किया गया है। मां शब्द अपने आप में बहुत बड़ी उपाधि है।

मातृदेवो भव:। पितृदेवो भव:

सनातन धर्म मे माता-पिता को देवताओं का दर्जा दिया जाता है। माता-पिता को भगवान के समान पूजा जाता है। हमारे सनातन धर्म यह श्लोक इस बात को दर्शाता है की माता-पिता का स्थान हिंदू धर्म में भगवान से काम नहीं है। हिंदू के प्रमुख ग्रंथो में भी मां की महिमा का जिक्र किया गया है।संसार में माता का स्थान सबसे बड़ा है और अधिक गौरवपूर्ण है।

अगर आप Mother Day पर कुछ खास करने की योजना कर रहे हैं तो मां के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बताए, उनके त्याग और बलिदान का सम्मान करे।

Post a Comment

0 Comments